Ramnagar news : संपन्न हुई भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति

By New31 Uttarakhand

रामनगर अग्रवाल सभा भवन में भाजपा नगर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम कार्यसमिति संपन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरुण बंसल स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया .

बता दे की मुख्य वक्ता तरुण बंसल ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही जिला कार्यकारिणी की कार्यसमिति संपन्न हो चुकी है जिसके बाद अब प्रदेश में नगर कार्यसमिति का कार्यक्रम चल रहा है उन्होंने बताया पार्टी का आगे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का लक्ष्य है और उन्होंने इस लक्ष्य को पूर्ण बहुमत के साथ हासिल करने की बात करते हुए कहा कि 2023 में उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं .

YOUTUBE

वही आपको बता दें कि रामनगर नगर पालिका चुनाव में आज तक अध्यक्ष पद पर भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है जिस पर उन्होंने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ताओं ने संकल्प भी लिया है कि इस बार रामनगर में नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी जिसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भुलाकर पार्टी हित में कार्य करने की अपील की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.