दिल्ली अनसीआर समेत यूपी, बिहार, बंगाल में हुई बारिश

By New31 Uttarakhand

बिहार में आज पटना, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीमामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और सहरसा में अच्छी बारिश के आसार हैं।

देश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल, हिमाचल प्रदेश समेत देश के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली एनसीआर के भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम एजेंसियों के अनुसार आज भी देश के विभिन्न हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में तीन अगस्त तक लगातार बारिश की उम्मीद है। आज पटना, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीवान,गोपालगंज, सीमामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और सहरसा में अच्छी बारिश के आसार हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। इसी तरह झारखंड के भी विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है।

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगह भारी वर्षा हुई। जयपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज हुई। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कुछ इलाके, मराठवाड़ा और गुजरात के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार शनिवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र व कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Date – 30. 07. 2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.