दिल्ली-NCR में बारिश ने तीन दिन में 30 दिन का कोटा किया पूरा,जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दें की दिल्ली में मई के तीन दिन में हुई बारिश ने पूरे महीने के कोटे को पूरा कर दिया है। मई में अमूमन 30.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक (तीन दिन में ही) 35.7 मिमी बारिश हो चुकी है। एक मई को औसतन 14.8 मिमी बारिश हुई थी, जबकि बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश का कोई रिकॉर्ड बनेगा या नहीं इसका पता गुरुवार तक ही चलेगा क्योंकि अभी बारिश जारी है।

वहीं बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में मौसम रोज नए रंग दिखा रहा है। कभी बारिश होती है कभी पहाड़ों में बर्फ बारी शुरू हो जाती है।

साथ ही आपको बता दें की मई के महीने में पारा 41 डिग्री से ऊपर ही रहता है लेकिन अभी ना तो गरमी है, एसी बंद हैं, और ठंडी हवाओं व गिरे पारे के कारण चादर ओढ़ कर सोना पड़ रहा है। मई की शुरुआत से हो रही बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। वहीं सुबह मौसम खुला हुआ था और तेज धूप थी लग नहीं रहा था कि बरसात होगी,लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.