हल्द्वानी के बनभुलपुरा से अवैध निर्माण हटाने को लेकर रेलवे ने नोटिस जारी कर दिया है। बता दे की पूर्वोत्तर रेलवे ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि सात दिन के अंदर जगह खाली कर दे, नहीं तो जबरदस्ती अतिक्रमण हटाएगा।वहीं उस पर आने वाला खर्च कब्जेदारों से वसूला जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा से अवैध निर्माण हटाने की तैयारी शुरू हो गई है।

वहीं शुक्रवार दोपहर रेलवे की टीम ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बनभूलपुरा में अतिक्रमण क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग की है। जानकारी के मुताबिक सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि दो घंटे तक ड्रोन से काम किया गया है , जिसके बाद रेलवे ने अपनी भूमि से जुड़े सभी हिस्सों की मैपिंग पूरी कर ली। वहीं ड्रोन के माध्यम से भवनों की पूरी फोटो और वीडियोग्राफी हो चुकी है और अब हाई कोर्ट के आदेश पर बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे की करीब 78 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया जाना है।
साथ ही अतिक्रमण की जद में करीब 4365 घर आ रहे हैं। वहीं इस बड़ी कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बरकरार रखना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगी।और इसके लिए लगातार बैठक कर रणनीति बनाई जा रही है। वहीं सबसे पहले ढोलक बस्ती क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।