Punjab Gas Leak: लुधियाना के गियासपुरा में गैस लीक से 9 लोगों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती

By New31 Uttarakhand

Punjab Gas Leak: पंजाब के लुधियाना के गियासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है…जानकारी के मुताबिक घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है…घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है.

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि घटना के बाद इलाके की घेराबंदी की गई है….उन्होंने कहा कि एक बचाव दल को मौके पर बुलाया गया है। डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम को भी बुलाया गया है।

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम लुधियाना वेस्ट स्वाति ने बताया कि निश्चित रूप से यह एक गैस रिसाव का मामला है….. एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.