हल्द्वानी में वर्षो पुराने रोडवेज को शिफ्ट करने की शुरू हुई तैयारी

By New31 Uttarakhand

कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी शहर में यातायात एवं सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए शहर में स्थित बस स्टेशन को दूसरी जगह शिफ्ट किये जाने और विकल्पों का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। आपको बता दे जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि बस स्टेशन हल्द्वानी की शिफ्टिंग के लिए उपलब्ध विकल्पों तथा वर्तमान में आवश्यकता के अनुसार उचित प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने के लिए समिति में नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी अध्यक्ष, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी सदस्य सचिव, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात सदस्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सदस्य, अधिशासी अभियंता लोनिवि सदस्य एव क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को सदस्य नामित किया गया है।

दरअसल जिलाधिकारी ने नामित समिति को अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ये भी कहा की हल्द्वानी निवासियों, हितकारक संगठनों और आम नागरिकों के द्वारा बस स्टेशन शिफ्ट किये जाने के सुझावों के परीक्षण के पश्चात उसका विवरण देना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समिति को ये भी निर्देश दिए कि वो बस स्टेशन की भूमि के विकल्प पर विधिक बिंदुओं और माननीय न्यायालय में लंबित मुक़दमे के विषय में भी परीक्षण कर स्पष्ट रिपोर्ट सौपे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.