महिला सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जगह-जगह कार्यशाला का आयोजन चल रहा है. जहां महिला सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े होते रहे हैं. जिन जगहों पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं, वहां पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने ऑपरेशन रोमियो के तहत कार्रवाई करते हुए 80 से अधिक असामाजिक तत्वों को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई की. सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि ऑपरेशन रोमियो के अंतर्गत शनिवार शाम जिला प्रशासन एवं नैनीताल पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए तीन टीमों को गठित किया गया और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 80 अराजक तत्वों को हिरासत में लेते हुए उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। काउंसलिंग के बाद पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। वही इस कार्रवाई से अराजक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला अधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और हल्द्वानी नगर निगम को असुरक्षित जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन लगातार ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।