रामनगर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर मुर्गा मार्केट के समीप रहने वाले नजाकत अली खान के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी करने के साथ ही करीब 30 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली थी घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की …घटना के संबंध में सोमवार को कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मामले को लेकर कोतवाली में पुलिस टीम का गठन किया गया था इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जिसके बाद पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे थे पुलिस ने इस मामले में राहुल कुमार निवासी नई बस्ती पूछडी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 15000 रुपए बरामद किए जबकि आरोपी ने बताया कि शेष रकम उसने खर्च कर दी थी तो वही पूछताछ में उसने अपने दूसरे साथी का नाम विपिन सैनी निवासी ग्राम लालढांग काशीपुर बताया पुलिस ने विपिन सैनी को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए सभी आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल की है उन्होंने ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।
रामनगर में लाखों रुपए की चोरी का पुलिस में खुलासा, दो गिरफ्तार