पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया दरिंदा,बच्ची की गला काटकर की थी हत्या!

पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया दरिंदा,बच्ची की गला काटकर की थी हत्या!
By New31 Uttarakhand

आगरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जूता कारखाने संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बेरहमी से की। पुलिस के अनुसार, हत्या करने के बाद आरोपी ने कमरे में बहा खून पानी से धो दिया और बच्ची की लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया।घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। थाना ताजगंज क्षेत्र से 24 मार्च को बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने तुरंत अभियोग पंजीकृत कर उसकी बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया। खोजबीन के दौरान 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान के किराएदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम से बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया और उस पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया।27 मार्च की रात को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी की। जैसे ही सुनील ने खुद को घिरता हुआ देखा, उसने पुलिस टीम पर कई राउंड फायर किए। इस फायरिंग में एक दरोगा भी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सुनील घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और आरोपी के ढेर होने के साथ ही न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.