देहरादून में पुलिस ने पकड़े शूटरों के मददगार,जल्द खुल सकता है गैंगस्टर की हत्या का मामला!

विक्रम हत्याकांड, दो मददगार गिरफ्तार, खुलासे के करीब पुलिस, पत्नी और भाई से भी हो चुकी है पूछताछ
By New31 Uttarakhand

देहरादून के सिल्वर सिटी में हुए झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस अब खुलासे के बेहद करीब है। मामले में हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों के दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक के बेटे ने हरिद्वार में गाड़ी बुक करने के लिए यूपीआई से भुगतान किया था, जबकि दूसरे ने शूटरों को वाहन और टिकट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई थीं।पुलिस ने इस मामले में विक्रम के भाई और उसकी पत्नी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने विभिन्न कड़ियों को जोड़ लिया है और मामले का जल्द खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में अज्ञात हमलावरों ने विक्रम शर्मा पर हमला किया था। हमलावर तीन बाइक सवार बदमाश थे। दो बदमाश मॉल की सीढ़ियों के पास घात लगाए खड़े थे, जबकि तीसरा साथी बाइक लेकर कुछ दूरी पर उनका इंतजार कर रहा था।जब विक्रम जिम से बाहर निकले और सीढ़ियां उतर रहे थे, तब घात लगाए दो बदमाशों ने उन्हें सिर पर कई गोलियां मार दीं। इसके बाद बदमाश कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे और काले रंग की बाइक में सवार होकर फरार हो गए।विक्रम पर झारखंड में हत्या और गैंगस्टर जैसे 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। उनके पास काशीपुर में स्टोन क्रेशर है और वह प्रॉपर्टी के कारोबार में भी सक्रिय थे। वह सिंहभूमी, जमशेदपुर, झारखंड के निवासी थे और वर्तमान में देहरादून के अमन विहार में रह रहे थे।एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल एविडेंस और लोकेशन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

पुलिस टीम को अहम सुराग मिले हैं और मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।पुलिस ने उत्तराखंड से झारखंड जाकर दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह से भी लंबी पूछताछ की है। विक्रम को अखिलेश का गुरु माना जाता था और दोनों झारखंड में अपराध की दुनिया के बड़े नाम थे। बताया जा रहा है कि विक्रम ने अपने चेले अखिलेश को डॉन के रूप में स्थापित करने के लिए कई लोगों से रंजिशें भी पाल ली थीं।विक्रम पर 2007 में साकची आम बागान के पास श्री लेदर के मालिक आशीष डे और 2008 में बिष्टुपुर में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह सहित कई हाई-प्रोफाइल हत्या के आरोप हैं। वह अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए पुलिस और राजनेताओं को साधकर रखते थे।विक्रम की रंजिशें पहले ददई यादव और बड़ा निजाम के गिरोह से रही, जिनकी बाद में हत्या हो गई। हाल ही में उसकी रंजिश गणेश सिंह के साथ चर्चा में रही। हत्याकांड में अखिलेश सिंह का हाथ होने की संभावना भी जताई जा रही है।पुलिस पूछताछ में विक्रम की पत्नी ने अपने देवर अरविंद पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और उम्मीद है कि हत्याकांड का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.