उत्तराखंड के कुमाऊ मंडल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल सोमवार की सुबह पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-तवाघाट एनएच में पहाड़ी से एकाएक बोल्डर और मलवा गिरने लगा। जिसकी चपेट में आकर एक पोकलैंड चालक की मौत हो गई। वही मिली जानकारी के अनुसार धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार सुबह उक्त स्थान में सड़क कटिंग का काम हो रहा था जिसमे पोकलैंड चालक सड़क पर गिरा मलबा हटा रहा था। लेकिन इसी बीच अचानक पहाड़ी से बोल्डर और मलबा उसके ऊपर गिर गया और जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी इसलिए जेसीबी मलवे की चपेट में आ गयी और चालक सहित 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।
हलाकि इसकी सूचना मिलते ही एसएसबी 11वी वाहिनी के निरीक्षक एसी जुबैर अहमद 15 जवान, तहसीलदार राम प्रसाद आर्य और पुलिस के एसआई प्रदीप कुमार हिलवेज के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह शव को बाहर निकाला। बता दे पोकलैंड चालाक 28 वर्षीय श्यामलाल पुत्र हंसराज, हिमाचल का रहने वाला बताया जा रहा है।