यहां बिक रही जहरीली शराब,अब तक 13 लोगों की गई जान?

यहां बिक रही जहरीली शराब,अब तक 13 लोगों की गई जान?
By New31 Uttarakhand

महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब ने 13 लोगों की जान ले ली। पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 8 लोगों की मौत हुई, जबकि हडपसर और काले पड़ल इलाके में 5 लोगों ने दम तोड़ दियाबताया जा रहा है कि लोगों ने स्पिरिट मिलाकर बनाई गई अवैध शराब पी थी।

शराब पीने के कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, मुंह से झाग निकलने लगा और देखते ही देखते कई लोगों की मौत हो गई।इस जहरीली शराब को योगेश वानखेडे नाम के आरोपी ने तैयार किया था, जो पहले से अवैध शराब बेचने के मामलों में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.