प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान जी की प्रतिमा का किया अनावरण

By New31 Uttarakhand

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में बनाई जा रही भगवान की प्रतिमाओं में से यह दूसरे नंबर की है। यह प्रतिमा पश्चिम दिशा में गुजरात के मोरबी में बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित की गई है। जिसका अनावरण प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। इस परियोजना के तहत पहली प्रतिमा साल 2010 में देश के उत्तर दिशा में हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थापित की गई थी। वहीं देश के दक्षिण में रामेश्वरम में भगवान हनुमान की तीसरी प्रतिमा का भी काम जारी है।

प्रधानमंत्री का संबोधन –

प्रधानमंत्री ने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘आज मोरबी में हनुमान जी की इस भव्य प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है। ये देश और दुनिया भर के हनुमान भक्तों के लिए, रामभक्तों के लिए बहुत सुखदायी है, आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘सबका साथ, सबका प्रयास का उत्तम प्रमाण प्रभु राम की जीवन लीला भी है। जिसके हनुमानजी बहुत अहम सूत्र रहे हैं। सबका प्रयास की इसी भावना से आजादी के अमृत काल को हमें उज्जवल करना है, राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि के लिए जुटना है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान श्री राम और भगवान हनुमान को देश के विकास कार्य और देश की सेवा के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा, ‘हजारों वर्षों से बदलती स्थितियों के बावजूद भारत के अटल और अडिग रहने में हमारी सभ्यता और संस्कृति की बड़ी भूमिका रही है। हमारी आस्था और संस्कृति की धारा सद्भाव, समावेश, समभाव की है।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘हनुमान वो शक्ति हैं जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया।’ प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हनुमान जी अपनी भक्ति से, अपने सेवाभाव से, सबको जोड़ते हैं। हर कोई हनुमान जी से प्रेरणा पाता है। हनुमान वो शक्ति और सम्बल हैं जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया। इसलिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी हनुमान जी एक अहम सूत्र हैं।’

Date : 16-April-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.