पीएम मोदी ने दिया राष्ट्रपति बाइडन को देवभूमि का ये खास तोहफा

By New31 Uttarakhand

बता दें की पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। पीएम मोदी का ये दौरा उत्तराखंड के लिए खास हो गया। पीएम ने इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात की और उनको तोहफे दिए। खास बात ये है कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड की धरती पर उगने वाला एक खास तोहफा भी उन्हें दिया। दरअसल, बासमती चावल के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड के लंबे चावल की खुशबू अमेरिका में महकी। हालांकि, भेंट किए गए चावल के बारे में सरकार और कृषि विभाग को कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में उत्पादित पूसा 1121 किस्म का लंबा चावल भेंट किया है। इस चावल की लंबाई 8.1 एमएम है। जो अन्य चावलों की तुलना में लंबा है। प्रदेश में खरीफ और जायद में कुल 2.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होती है।देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर प्रमुख धान उत्पादक जिले हैं। देहरादून का बासमती चावल काफी प्रसिद्ध है। अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी को अलग-अलग राज्यों से 10 उपहार भेंट किए, जिसमें उत्तराखंड का लंबा चावल भी शामिल हैं।हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में धान की पूसा 1121 किस्म की खेती होती है।

वहीं इस धान से 8.1 एमएम का चावल तैयार होता है। इस चावल को आमतौर पर बिरयानी राइस में इस्तेमाल किया जातापीएम मोदी ने जिल बाइडन को 7.5 कैरेट का हरा हीरा दिया, जिसे कार-ए-कलमदानी नाम से जाना जाता है। मैसूर के चंदन से बना डिब्बा गिफ्ट किया, जिसे जयपुर के शिल्पकारों ने तैयार किया है। बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की मूर्ति है, जिसे कोलकाता के चांदी कारीगरों ने हस्तनिर्मित किया है। साथ ही चांदी का दीया, चांदी का सिक्का, रौप्य दान, लवंदन, चांदी का नारियल, तिल, सोने का सिक्का दिया पंजाब का घी, झारखंड का टसर रेशम का कपड़ा, महाराष्ट्र का गुड़ भी भेंट किया।प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में उत्पादित प्रसिद्ध लंबे दाने वाले चावल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपहार में भेंट किए। पीएम का प्रदेश के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने प्रदेश के चावल को विश्व पटल पर नई पहचान दी है, जिससे यहां किसान गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उत्तराखंड के चावल को उपहार में अमेरिकी राष्ट्रपति को भेंट करना प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के उत्पाद को एक पहचान मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से राज्य वैश्विक स्तर पर नाम रोशन कर रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.