देहरादून में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! 7 नए फ्लाईओवर का प्लान तैयार

By New31 Uttarakhand

देहरादून में हर दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत शहर में 7 नए फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई है। इन फ्लाईओवरों का निर्माण जाखन पुल, जीवनगढ़, मियांवाला, छिद्दरवाला और रायवाला में किया जाएगा क्योंकि इन इलाकों में रोज़ाना भारी ट्रैफिक और लंबे जाम की समस्या रहती है। फ्लाईओवरों के बनने के बाद वाहनों की आवाजाही पहले से अधिक सुगम होगी, यात्रा का समय कम होगा और रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की शहर के भीतर कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। फिलहाल इस योजना को अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.