‘तारा सिंह’ बनकर बेटे के संगीत में पहुंचे सनी देओल, ‘गदर 2’ का लुक देख लोगों हुए हैरान

By New31 Uttarakhand

बता दें की सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले शुक्रवार रात (16 जून) को मुंबई में संगीत समारोह को आयोजित किया गया था। इस फंक्शन में धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल सहित परिवार के सभी लोगों ने शिरकत की।इस कार्यक्रम में सनी देओल अपनी आगामी फिल्म गदर 2 के लुक में नजर आए। अभिनेता को तारा सिंह के गेटअप में देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सनी कोट और पगड़ी के साथ कुर्ता-पायजामा पहने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो बिल्कुल उनके गदर लुक से मिलता जुलता है।

वहीं एक अन्य वीडियो में वह 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर से उदित नारायण का गाया गाना मैं निकला गड्डी लेकर पर परफॉर्म करते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अभिनेता की खूब आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “हाइट्स ऑफ प्रमोशन”। एक अन्य यूजर ने लिखा, “फिल्म के प्रमोशन के लिए बेटों की शादी करवा दी।” एक अन्य कमेंट में लिखा, “ये पैसे के पीछे भागने वाले लोग हैं बेटों की शादी में भी प्रमोशन।”आपको बता दें कि गदर का सीक्वल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। यह बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की एनिमल और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से भिड़ेगी। रजनीकांत की जेलर और चिरंजीवी की भोला शंकर भी इसी दिन रिलीज होगी। इसे इस साल का सबसे बड़ा क्लैश बताया जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.