मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में ही ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। पिछले 8 -10 सालों से ग्रामीण अपने ही स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री महाराज और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं….
यहां तक कि सीएम पोर्टल पर भी ग्रामीणों ने सड़क की गुहार लगाई….लेकिन तब भी इनकी माँग पूरी नहीं हो पाई….अब ग्रामीणों ने एक बार फिर डीएम डॉ आशीष चौहान से मदद की गुहार लगाई है…बता दें कि डीएम ने भी ग्रामीणों को सड़क पहुंचाने का आश्वासन दिया है….

इस दौरान ग्रामीण जगदीश सिंह नेगी ने कहा केसंदणा-तैराण-छोयाधार मोटर मार्ग के निर्माण की माँग के लिए स्थानीय विधायक और लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की गई…. लेकिन आज तक उस मोटर मार्ग का दो बार सर्वे के अलावा कुछ नहीं हो पाया….
उन्होंने कहा कि गाँव में सड़क सुविधा नहीं होने के चलते लोगों को पलायन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है.