बता दें की हल्द्वानी शहर में पांच दिवसीय “कुमाऊं द्वार महोत्सव 2023”का आगाज़ होने के बाद जहां कुमाऊं और गढ़वाल से आने वाले लोक गायकों का जमवाड़ा लगा हुआ है ,तो वहीं हल्द्वानी की जनता को सभी कलाकरों ने अपनी धुन पर नाचने को मजबूर कर दिया है.
साथ ही स्टार नाईट के दौरान बॉलीबुड सिंगर पवनदीप राजन और अरुनीता कांजिलाल की सुपरहिट जोड़ी बॉलीबुड गानो पर धूम मचाने के लिए आज कर्यक्रम में आ रही है,आपको बता की कुमाऊं द्वार महोत्सव 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक एम बी इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित किया जा रहा है.
जहां उत्तराखंड के लोक गायक ललित मोहन जोशी, खुशी जोशी दिगारी, कल्पना चौहान, इन्दर आर्य सहित दो दर्जन से अधिक कलाकार अपनी गायकी से इस महोत्सव को यादगार बना चुके है,तो वहीं कुमाऊं द्वार महोत्सव को लेकर गायक गोविंद दिगारी ने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायको को आमंत्रित किया गया है, और 11 अप्रैल यानी के आज पवनदीप राजन और अरुनीता कांजिलाल का कार्यक्रम होने जा रहा है.