Release On OTT: सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान की रिलीज को 2 महीने होने वाले हैं,लेकिन अब मेकर्स ने फैसला कर लिया है कि इसे और फैंस के बीच उतारा जाए और अगर आपने अभी तक पठान नहीं देखी तो आप घर बैठे ओटीटी पर भी शाहरुख खान की फिल्म पठान देख सकते हैं
किस OTT पर रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘पठान’
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान को 22 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. यानि आप ओटीटी पर पठान के वो सीन्स भी देख पाएंगे जिन्हें विवाद होने के बाद सेंसर बोर्ड ने थिएटर में रिलीज से पहले हटा दिया था.

बॉक्स ऑफिस पर भी टिकी है ‘पठान’
आपको बता दें शाहरु खान की फिल्म ‘पठान’ को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. पठान अभी भी यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और कनाडा जैसे देशों में थिएटर में लगी हुई है. पठान ने भारत में 650 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है तो वहीं विदेशी धरती पर 1,000 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है.