Pathaan Worldwide Collection Day 6: कायम है ‘पठान’ की बादशाहत, 6 दिनों में कर ली 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई

By New31 Uttarakhand

Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘पठान’ हर दिन बड़ी संख्या में यूजर्स को थिएटर तक खींच लाने में कामयाब हो रही है.. ‘पठान’ की कमाई को देखकर यही लगता है कि इतनी जल्दी फिल्म का जादू खत्म नहीं होने वाला।

फिल्म ने महज पांच दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया… धूमधाम से कमाई करने वाली पठान को लेकर कई लोगों में ऐसी दीवानगी है कि वह दोबारा भी इस मूवी को हॉल में देखने से चूकना नहीं चाहते।

बॉयकॉट बॉलीवुड को दिखाया ठेंगा

‘पठान’ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉयकॉट बॉलीवुड को ठेंगा दिखाया है। साथ ही पिछले कुछ समय से फ्लॉप हो रहीं अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों के आगे शाह रुख खान की यह फिल्म चट्टान बनकर खड़ी है। फिल्म ने छह दिनों में 303 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया..वहीं वीकेंड पर ही फिल्म ने 271 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था। वहीं, दुनियाभर की कमाई के मामले में भी यह फिल्म बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ‘पठान’ के छठे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.