Pathaan Collection: एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही ‘पठान’, कश्मीर में 32 साल बाद हाउसफुल दिखे हॉल

By New31 Uttarakhand

Pathaan Movie In Kashmir Valley: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है…फिल्म में शाहरुख खान के जबरदस्त एक्शन सीन्स ने फैंस को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया…देशभर में रिलीज के साथ ही ‘पठान’ हर रोज कई रिकॉर्ड बना रही है… कश्मीर में पठान ने ऐसा कमाल दिखाया है जिसका घाटी के लोग 32 साल से इंतजार कर रहे थे.

जानकारी के अनुसार पठान के साथ कश्मीर घाटी के थिएटर में पूरे 32 साल बाद हाउसफुल का साइन देखने को मिला… देश के मशहूर मल्टीप्लेक्स चैन INOX Leisure Ltd इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. वही शाहरुख खान ने इसके जवाब में धन्यवाद कहा है.

पठान ने बनाए ये रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड ब्रेक कर चुकी है. पठान पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसी के साथ ‘पठान’ ऐसी पहली फिल्म है जिसे वीकेंड से पहले रिलीज किया गया है. इसके अलावा फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होने का रिकॉर्ड भी बनाया है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.