Pathaan Controversy शाह रुख खान की फिल्म पठान कई विवादों को पार करते हुए 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री ने किंग खान से जुड़ी हैरान करने वाली बात कही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को गुवाहाटी में में एक थिएटर में फिल्म के पोस्टर फाड़कर जला दिये थे। मीडिया ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध पर सवाल किया था।इसपर मुख्यमंत्री ने कहा था- कौन शाहरुख खान? मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता और न ही मुझे फिल्म ‘पठान’ के बारे में कुछ पता है.

लोगों ने दिया यह रिएक्शन
सीएम बिस्वा के इस बयान पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं।
हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘बॉलीवुड एक्टर श्री शाह रुख ने मुझे रात 2 बजे कॉल किया और गुवाहाटी में उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए चिंता जताई। मैंने उन्हें यह आश्वासन दिया कि यह राज्य सरकार की ड्यूटी है कि वह लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करे। हम जांच करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी अप्रिय घटना न हो।’

एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड
बात अगर ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग की करें, तो फिल्म ने अभी से रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट ने ट्वीट किया, ‘पठान की ट्रैफिक एडवांस बुकिंग इंडस्ट्री में सकारात्मकता लेकर आई है।’
इसी के साथ उन्होंने टॉप 3 एडवांस बुकिंग की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पैंडमिक के बाद पहले दिन के अनुसार केजीएफ चैप्टर 2 की टिकट सेल 5.15 लाख, ब्रह्मास्त्र की 3.02 लाख और पठान की 2. 65 लाख है।