टिहरी में शिक्षा का रास्ता बना खतरे का सफर

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को रोज़ाना स्कूल पहुंचने के लिए सोंग नदी पार करनी पड़ रही है। नदी पर पुल नहीं होने के कारण बच्चे पानी के बीच से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। सामने आई तस्वीरों में कई बच्चे एक-दूसरे का सहारा लेकर नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से जल्द पुल निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा तक पहुंच का यह रास्ता बच्चों के लिए खतरे का सफर नहीं बनना चाहिए और किसी बड़े हादसे से पहले इस समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.