आज कई जगह भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में शुक्रवार यानी की आज सुबह से ही कही कही भारी बारिश हो रही है बता दें की मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सात से दस जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अगले चार दिन प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आपको बता दें की बीते महीने जून में देश के कई हिस्सों में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर भले ही उत्तराखंड में देखने को न मिला हो, लेकिन इसके चलते बारिश जरूर कम हुई है।

वहीं उत्तराखंड में लगातार दूसरे साल जून में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे रहा। इस साल जून में 152.4 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 24.4 एमएम कम है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अरब सागर के ऊपर आए भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते झोंकेदार हवाएं चलीं और प्री-मानसून में अच्छी बारिश हुई, लेकिन 25 जून के बाद औपचारिक तौर पर उत्तराखंड में आए मानसून में पूरे महीने में बीते सालों के मुकाबले कम बारिश हुई। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस बार जून में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे रहा। तूफान के चलते उत्तराखंड में कई दिनों तक झोंकेदार हवाएं चली। इजिसके चलते जून के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.