उत्तराखंड: अचानक पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, तीन घायल

By New31 Uttarakhand

नैनीताल : पहाड़ों में हो रही लगातार मूसलाधार बरसात के साथ ही यहां जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है… यहां हुए एक सड़क हादसे में कार पर बोल्डर आ जाने से एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई है… इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए 3 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर चलती कार पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा… कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से 1 की मौत हो गई… जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया…घटना कैंची धाम से खैरना अल्मोड़ा की ओर से लगभग 2 km आगे की बताई जा रही है

बता दें की अचानक ऊपर पहाड़ी की ओर से एक बड़ा पत्थर बोल्डर तेजी से कार के ऊपर गिरा जिससे कार पिचक गयी.. और उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया व 3 अन्य व्यक्तियों को घायल हुए.. उक्त सूचना प्राप्त होने पर तत्काल खैरना चौकी व भवाली थाने से पुलिस बल मौके पर पहुँचकर घायलों को नजदीकी CHC खैरना पहुचाया जहाँ गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.