एक बार फिर कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं एकता कपूर, यूजर्स बोले- हमे पता दे दो सुशांत के नाम पर हम कपड़े दान कर देंगे

By New31 Uttarakhand

बता दे की टीवी सीरियल की क्वीन निर्माता एकता कपूर ने हमेशा अपने काम को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी वह काफी चर्चा रहती हैं। वहीं अक्सर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है और अब हाल ही में एकता कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर से एकता कपूर को उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

वहीं निर्माता एकता कपूर हाल ही में रिद्धि डोगरा के नए प्रोजेक्ट के लिए उन्हें विश करने पहुंचीं थीं और इस दौरान वह ऑफ शोल्डर साटन ड्रेस में नजर आईं, जिस पर टाई एंड डाई प्रिंट था।

वहीं अब एकता का ओवरऑल लुक ग्लैमरस लग रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को उनका ये लुक शायद रास नहीं आ रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही हैं। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

साथ ही आपको बता दे की एकता कपूर का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “हम एसएसआर के नाम पर कपड़े दान करेंगे,और इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा,”इतना कमा कर ये लोग करते क्या हैं जो ढंग के कपड़े खरीद नहीं पाते हैं, बहन कम से कम अच्छे कपड़े पहना करो।

YOUTUBE

वहीं ” एक अन्य ने भी प्रतिक्रिया दी, “इतने पैसे का क्या ही फायदा जब आपको कपड़े पहनने की तमीज न हो।” बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.