अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है. सस्पेंस ड्रामा फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. अजय देवगन ने साल के खत्म होते होते फैंस को एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज दे डाला है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
ओपनिंग वीकेंड में कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की थैंक गॉड ने चाहे मूवी लवर्स को निराश किया हो. मगर दृश्यम 2 ने उनकी सभी शिकायतों को दूर कर दिया है…दृश्यम 2 को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली थी. फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़ के साथ खाता खोला था…दूसरे दिन मूवी ने पहले दिन से ज्यादा कमाई की.

दृश्यम 2 ने शनिवार को 21.59 करोड़ कमाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले और दूसरे दिन की कमाई को पछाड़ते हुए दृश्यम 2 ने रविवार को 27 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन वाकई में शानदार है. बीते कुछ समय में किसी हिंदी फिल्म की कमाई में ऐसी ग्रोथ देखने को नहीं मिली है.