अगर इंटरनेट के बदलते रूप की बात करें तो आज देश में 5G की सेवाओं का आनंद कई लोग काफी उत्साह के साथ ले रहे हैं।और एयरटेल 5G प्लस, जो देश के 500 शहरों में सक्रिय है, उसने अपनी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से बड़े, छोटे सब शहरों को जोड़ दिया है।
वहीं अब एयरटेल ने अक्तूबर 2022 में देश में सबसे पहले एयरटेल 5G प्लस सेवा की शुरुआत की थी और अब भारत की लीडिंग टेलीकॉम सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने अपने नेटवर्क पर एक करोड़ यूनीक 5G यूजर्स का आंकड़ा भी पार कर लिया है। और आज एयरटेल 5G प्लस देश के लगभग सभी राज्यों में उपलब्ध है।
साथ ही आज यह अन्य सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों और 4जी नेटवर्क के मुकाबले लोगों को 30 गुना तक ज्यादा तेज स्पीड से 5G सेवाएं प्रदान करने वाला देश का अग्रणी ब्रांड है।और एयरटेल 5G प्लस के तेज स्पीड नेटवर्क का इस्तेमाल करने से आज कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों से लेकर उद्यमी और लोकल स्तर के गेमर्स अपने-अपने क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।