अब केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर लगी 6 मई तक रोक,जानिए किस वजह से लिया गया फैसला

By New31 Uttarakhand

बता दें की पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त निदेशक वाईके गंगवार ने बताया कि केदारनाथ धाम के आनलाइन और भौतिक पंजीकरण पर छह मई तक रोक लगाई गई है। वहीं पर्यटन विभाग की वेबसाइट टूरिस्ट केयर पर भी इस बात का अपडेट उपलब्ध करा दिया गया है।चार धामों पर हो रही बर्फबारी और मौसम अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से केदारनाथ धाम के लिए आनलाइन और भौतिक पंजीकरण पर रोक की अवधि छह मई तक बढ़ा दी गई है।

वहीं ऋषिकेश स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की के ही पंजीकरण किए जा रहे हैं।उच्च हिमालय क्षेत्र सहित चार धाम में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। और चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से पहले 30 मई तक केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह रोक तीन मई तक बढ़ा दी गई थी।

साथ ही आपको बता दें की पर्वतीय क्षेत्र में मौसम अभी अनुकूल नहीं है। जिसको देखते हुए केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोको को आगे बढ़ा दिया गया है। पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त निदेशक वाईके गंगवार ने बताया कि केदारनाथ धाम के आनलाइन और भौतिक पंजीकरण पर छह मई तक रोक लगाई गई है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट टूरिस्ट केयर पर भी इस बात का अपडेट उपलब्ध करा दिया गया है। अन्य धामों के लिए पंजीकरण जारी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.