उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती 20 जून से शुरू हो रही है. अग्निवीर भर्ती का पहला चरण अल्मोड़ा आर्मी सेंटर से शुरू हो रहा है. यहां पर दौड़ के लिए 20 जून को अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है. इसके लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की गई ,उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती की शुरुआत 20 जून से हो रही है. अग्निवीर भर्ती का पहला सेंटर अल्मोड़ा को बनाया गया है. अग्निवीरों के लिए भर्ती में अल्मोड़ा जिले और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है. आगामी 20 जून से सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत रानीखेत आर्मी सेंटर पर होने वाली भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
चुनौती भरी इस भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए सभी सैन्य अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ साथ पुलिस महकमे ने कमर कस ली है. स्थानीय जिल प्रसाशन ने दूर दूर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए शहर में रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की है. वहीं होटल-ढाबों में भी खाने-पीने की दरें निर्धारित कर ओवर रेटिंग के खिलाफ सख्त हिदायत दे दी गयी है. इसके बावजूद भी अगर कोई निर्धारित दर से ज्यादा पैसे लेता है, तो उस पर कार्रवाई होगी. अग्निवीर भर्ती के लिए 20 जून को रात ढाई बजे से अभ्यर्थियों की सैन्य परिसर में एंट्री शुरू कर दी जाएगी. एंट्री सुबह 6 बजे तक खुली रहेगी.
जारी हुई सूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन अल्मोड़ा जिले के युवा दौड़ लगाएंगे. दौड़ में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को तय समय में अपनी दौड़ पूरी करनी होगी.पास के जिलों के लिए भी रानीखेत सेंटर: सेना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तहत आनेवाले चार जिले- बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा के अलावा उत्तर प्रदेश के भी कुछ जिलों के अभ्यर्थियों के लिए रानीखेत सेंटर तय किया गया है. रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में यह भर्ती आयोजित की जा रही है.