अब रसोई गैस की कीमतों में हुई भारी कटौती, 172 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर

By New31 Uttarakhand

बता दें की 1 मई 2023 यानी मजदूर दिवस के दिन सरकार ने एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में भारी कटौती की है। इसके बाद कई शहरों में गैस सिलेंडर के दाम बदल गए हैं। हालांकि, सिर्फ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1856.50 रुपये का हो गया है।

वहीं कोलकाता में इसका रेट 1960.50 रुपये, मुंबई में 1808.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये है। नए रेट तेल कम्पनियों ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं।आपको बता दें कि हर महीने की एक तारीख को सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां गैस का दाम रीवाइज करती हैं। एक अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस सिलेंडर करीब 92 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मार्च में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए थे।1 मई 2023 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट घटने के बाद पूरे देश में इसके दाम काम हो गए हैं। नई वाणिज्यिक गैस की कीमतें सोमवार, 1 मई से प्रभावी हैं। इस बार गैस सिलेंडर के दाम एक झटके में 171.50 रुपए कम हो गए हैं।

साथ ही वाणिज्यिक गैस सिलेंडर (एलपीजी) और औद्योगिक गैस सिलेंडर (आरएसपी) की मौजूदा कीमत 2,132 रुपये थी। इन दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपए की कमी की गई है। नतीजतन, कोलकाता में वाणिज्यिक क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले 19 किलो एलपीजी और आरएसपी गैस सिलेंडर की नई कीमत घटकर 1,960.50 रुपये हो गई। ये नई कीमतें आज यानी 1 मई से प्रभावी हो गई हैंआपको बता दें कि 01 Apr 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए थे।

वहीं इसके बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2028 रुपये, कोलकाता में 2132 रुपये, मुंबई में 1980 रुपये और चेन्नई में 2192.50 रुपये हो गई थी। इससे पहले 1 Mar-2023 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2119.50 रुपये, कोलकाता में 2221.50 रुपये, मुंबई में 2071.50 रुपये और चेन्नई में 2268 रुपये थी

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.