अब कम होगी दून से पांवटा साहिब की दूरी, हाईवे के निर्माण ने पकड़ी गति

By New31 Uttarakhand

बता दें की दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के बाद अब देहरादून-पांवटा साहिब फोर लेन हाईवे के निर्माण ने भी गति पकड़ ली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 45 किमी इस मार्ग का निर्माण दो पैकेज में किया जा रहा है।

साथ ही पैकेज-टू (बल्लूपुर चौक से मेदनीपुर) का काम फरवरी में शुरू किया जा चुका है, जबकि पैकेज-वन (मेदनीपुर से पांवटा साहिब) पर 15 अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा।

वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बल्लूपुर-पांवटा साहिब सड़क परियोजना के लिए 1594.33 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। दो चरणों में प्रस्तावित प्रोजेक्ट को फरवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। और उत्तराखंड वाले हिस्से में दो पैकेज में पर्यावरणीय स्वीकृतियां मिल चुकी हैं, जबकि हिमाचल वाले हिस्से (3.50 किमी) में एक पर्यावरणीय स्वीकृति मिलना शेष है।

वहीं परियोजना के तहत उत्तराखंड और हिमाचल के कुल 25 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इसमें उत्तराखंड के 21 गांवों के किसानों की 127 हेक्टेयर जमीन और 9.2 हेक्टेयर जमीन हिमाचल के चार गांवों के किसानों की अधिग्रहित की गई है। जमीन के बदले किसानों को कुल 588.33 करोड़ रुपये मुआवजे के भुगतान की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.