बता दें की इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ओम राउत ‘आदिपुरुष’ की रिलीज की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। टीजर के बाद जन्मे विवादों के शांत होने के बाद अब फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में जहां एक ओर प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह जैसे कलाकार मौजूद हैं। वहीं ‘आदिपुरुष’ में इनके अलावा भी एक किरदार है, जो फिल्म की जान है।
वहीं हम बात कर रहे हैं ‘आदिपुरुष’ में प्रभास को आवाज देने वाले अभिनेता शरद केलकर की। ‘बाहुबली’ में प्रभास को आवाज देकर उनके किरदार को और दमदार बनाने वाले शरद केलकर ने हाल ही में ‘आदिपुरुष’ के बारे में खुलकर बात की है। अभिनेता ने फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए बहुत कुछ कहा है।अभिनेता शरद केलकर ने एक बार फिर साउथ सुपरस्टार प्रभास को पर्दे पर अपनी आवाज दी है। इस बार अभिनेता ने निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए प्रभास की डबिंग की है।
साथ ही आपको बता दें की रामायण पर आधारित फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में बेहतर वीएफएक्स के साथ इसका ट्रेलर जारी किया था, जो सभी को बेहद पसंद आया था। शरद केलकर का कहना है कि उन्होंने फिल्म में जो कुछ भी देखा वह उन्हें पसंद आया। हाल ही में एक इंटरव्यू में शरद ने कहा कि उन्होंने फाइनल कट नहीं देखा है, लेकिन जो कुछ भी देखा है वह ‘बहुत अच्छा’ है।