अब प्रतिष्ठित द दून स्कूल में निशुल्क पढ़ेंगे गरीब घरों के मेधावी, जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दें की देश के प्रतिष्ठित द दून स्कूल में अब गरीब घरों के मेधावी बच्चे निशुल्क पढ़ सकेंगे। स्कूल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दाखिले के लिए प्री परीक्षा 16 जुलाई को तय की गई है। इसी महीने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस योजना से सातवीं और आठवीं में दाखिले होंगे, जिसके लिए सीटों की संख्या निश्चित नहीं है।दून स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक, गरीब घरों के होनहार बच्चों का दून स्कूल में पढ़ने का सपना पूरा हो सकेगा। स्कूल ने इस पहल के तहत स्पष्ट किया है कि जो भी बच्चे प्री और मेंस एग्जाम पास करने के बाद चुने जाएंगे, उन्हें उनके परिवार की आर्थिक स्थिति के हिसाब से 20 प्रतिशत से 120 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी।

यानी उन बच्चों की पढ़ाई, हॉस्टल, खानपान से लेकर यात्रा तक का खर्च भी स्कूल उठाएगा। इन बच्चों के लिए दून स्कूल के द्वार इस तरह से खुले हैं कि सीटों की संख्या तय नहीं की गई। यानी अगर स्कूल को परीक्षा के उपरांत पांच, सात, 10 बच्चे भी ऐसे मिलते हैं तो उन्हें दाखिला मिल सकता है।दून स्कूल में प्रवेश के लिए प्री परीक्षा का शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। इसे पास करने के बाद मुख्य परीक्षा का आवेदन शुल्क 26 हजार रुपये पूरी तरह से इन मेधावियों के लिए माफ होगा। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद स्कॉलरशिप से आगे की पढ़ाई निशुल्क होगी।द दून स्कूल इसी महीने इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

स्कूल की वेबसाइट https://www.doonschool.com/ पर आवेदन करने का फॉर्म खुलेगा। किसी भी प्रदेश के अभिभावक अपने बच्चे के दून स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।दून स्कूल के डोस्कोस की लंबी फेहरिस्त है। यहां के पूर्व छात्रों में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संजय गांधी, उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, हीरो मोटोकॉर्प के एमडी सुनीलकांत मुंजाल, आइशर मोटर्स के सीईओ सिद्धार्थ लाल, वरिष्ठ पत्रकार करण थापर, एनडीटीवी के संस्थापक प्रणव रॉय सहित तमाम हस्तियों के नाम शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी के पुत्र रेहान वाड्रा के अलावा वर्तमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुत्र भी यहीं से पासआउट हुए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.