बता दें की महानगर में स्थित मुखानी चौराहा का नाम अब भगवान परशुराम चौक कर दिया है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व शुक्रवार को नगर निगम के मेयर डॉ0 जोगेन्द्र सिंह रौतेला तथा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने चौराहा पर शिलापट के माध्यम से उक्त भगवान परशुराम चौक का अनावरण किया। आपको बता दें कि अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा विगत कई वर्षों से मुखानी चौराहा का नाम भगवान परशुराम चौक किये जाने को लेकर ज्ञापन के माध्यम से निगम मेयर से मांग करते आ रहे थे।
जिसको देखते हुए परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर मेयर डॉ0 जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी थी।अनावरण समोरोह के दौरान अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मेयर का आभार व्यक्त किया और इस मौके पर पंडित विशाल शर्मा ने मेयर तथा निगम परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया समस्त ब्राह्मणों की तरफ से भगवान परशुराम चौक भगवान परशुराम के लिए एक छोटा सा उपहार होगा।
वहीं उनका कहना था कि आगे भी ब्राह्मण हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। अब अगली मांग भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने सरकार से मांग की, जल्द ही यह मांग पूरी होगी। साथ ही उन्होंने बताया कल शनिवार को रामनगर में होने वाले परशुराम जन्मोत्सव ब्राह्मण एकता सम्मेलन होने वाला है। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी, जिसमें उत्तराखण्ड के सभी ब्राह्मण सम्मिलित होंगे।