बता दे की सिनेमाघरों में इस समय बहार है। बॉलीवुड की दो फिल्में लगी हुई हैं और दोनों ही लाजवाब हैं और यह समय मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों का रुख करने वाले दर्शकों के लिए भी असमंजस वाला है कि आखिर कौन सी फिल्म देखी जाए, एक तरफ पठान है तो दूसरी तरफ तू झूठी मैं मक्कार.
वहीं 25 जनवरी को रिलीज हुई ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक डटी हुई है तो वहीं पठान की आंधी के बीच तू झूठी मैं मक्कार भी सिर उठाकर खड़ी है।और बीते दो दिनों से पठान के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी, लेकिन शनिवार को एक बार फिर जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं, रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने भी अच्छी कमाई कर डाली है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन.

साथ ही आपको बता दे की रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधाड़ कमाई कर रही है। वहीं शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म को थिएटर्स में लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। और उम्मीद के मुताबिक वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में अच्छा-खासा इजाफा देखा गया है।वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 16 करोड़ रुपये कमाए हैं,और इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 52.59 करोड़ रुपये हो गया है.