अब मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए जरुर करें इन नियमों का पालन , वरना हो सकती है जेल

By New31 Uttarakhand

बता दें की अगर आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है ,तो आपके लिए ये एक काम की खबर है, क्योंकि मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए नए नियम बन गए है, अगर इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है और साथ ही 3 माह की जेल की सजा हो सकती है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मोबाइल इस्तेमाल को लेकर एक नया नियम आ गया है, जिसमें अगर आप बस में सफर करते वक्त फोन पर तेज आवाज में बातचीत करते हैं, या फिर बिना हेडफोन के वीडियो देखते हैं, तो आपको 5000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। साथ ही 3 माह की जेल की सजा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि फिलहाल बस में बिना हेडफोन वीडियो देखने पर जेल को लेकर नया नियम BEST यानी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने जारी किया है। BEST ने को मोबाइल फोन के स्पीकर पर वीडियो देखने या गाने बजाने पर इस हफ्ते से बैन लगा दिया है। जल्द ही ये नियम और जगह भी लागू हो सकते है।

गौरतलब है कि मेट्रो ट्रेन और बस में सभी अपने मोबाइल में मस्त होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो बस, ट्रेन और पब्लिक प्लेस में फोन में तेज आवाज में गाने सुनते हैं, साथ ही फोन पर ऊंची आवाज में बात करते हैं,ऐसे लोगों के लिए ये नियम आया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.