अब ठगी का शिकार ना बने केवल सही जगह करें केदारनाथ हेली टिकट बुक, जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड पहुंचे तो उन्होंने टिकट बुक करने वाले नंबर पर फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। लिहाजा वे हरिद्वार में ही इंतजार करने लगे। लेकिन, बार-बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हुआ।केदारनाथ जाने वाले मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों से हेली सेवा के नाम पर ठगी हो गई। ठगों ने पवनहंस हेली सेवा के आठ फर्जी टिकट भेजकर उनसे 40 हजार रुपये ठग लिए।

वहीं पिछले साल के टिकट एडिट कर यात्रियों को शिकार बनाया गया।वे जब केदारनाथ के लिए निकले तो टिकट बुक करने वालों ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हो गईजानकारी के अनुसार, चंदूलाल नांदिया मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह दो मई को अपने और दोस्त के परिवार के साथ केदारनाथ के दर्शन के लिए निकले थे। इस बीच उन्होंने हेली सर्विस बुक करने के लिए गूगल पर सर्च किया। वहां पवनहंस हेली सर्विस का टिकट बुक करने के लिए मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर फोन किया तो उन्हें सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ जाने के लिए टिकट देने की बात कही गई। उन्होंने आठ टिकट बुक कराए।

साथ ही आपको बता दें की हर टिकट का चार हजार 224 रुपये चार्ज किया गयाइसके अलावा उनसे टैक्स भी लिया गया। करीब 40 हजार रुपये यात्रियों के जत्थे से लिए गए। पैसा उन्होंने यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में जमा कराया। टिकट चार मई के थे। सभी यात्री रास्ते में थे।उत्तराखंड पहुंचे तो उन्होंने टिकट बुक करने वाले नंबर पर फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ, लिहाजा वो हरिद्वार में ही इंतजार करने लगे ,लेकिन बार-बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हुआ। ऐसे में वे पांच मई को केदारनाथ पहुंचे। यहां पता चला कि इस तरह की कोई सर्विस नहीं है। उन्हें ठगा गया है,वहीं चंदूलाल नांदिया ने बताया कि फिलहाल उन्होंने इसकी शिकायत मध्य प्रदेश में ही की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.