Nitin Gadkari Threat Calls: गडकरी को धमकी देने वाला कॉलर की पहचान जेल में बंद अपराधी जयेश कांता के रूप में हुई है जो जेल में कैद है।

By New31 Uttarakhand

नागपुर, एएनआई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरे कॉल कर्नाटक के जेल से किए गए थे। गडकरी के नागपुर कार्यालय में प्राप्त धमकी भरे कॉल से संबंधित मामले में नागपुर पुलिस ने शनिवार को कॉलर का पता लगा लिया है। पुलिस ने कहा कि कॉलर की पहचान जेल में बंद अपराधी जयेश कांता के रूप में हुई है, जो बेलगावी जेल में कैद है।

गैंगस्टर जयेश कांथा ने किया था कॉल
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जेल से धमकी दी जा रही थी। कॉल करने वाला एक कुख्यात गैंगस्टर और हत्या का आरोपी जयेश कांथा है, जो कर्नाटक की बेलगावी जेल में कैद है। उसने जेल के अंदर अवैध रूप से फोन का इस्तेमाल करके गडकरी के कार्यालय को धमकी दी। नागपुर के पुलिस आयुक्त ने कहा कि आगे की जांच के लिए नागपुर पुलिस की एक टीम बेलागवी के लिए रवाना हो गई है। जेल प्रशासन ने आरोपी के पास से एक डायरी बरामद की है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

YOUTUBE

गडकरी की सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस के अनुसार, बीएसएनएल नेटवर्क के पंजीकृत नंबर से गडकरी के कार्यालय में कॉल की गयी थी। पुलिस ने कहा कि कॉल रिकॉर्ड प्राप्त किए जा रहे हैं।
नागपुर के पुलिस उपायुक्त राहुल मदाने ने कहा कि तीन फोन कॉल के जरिए गडकरी को धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि हमारी अपराध शाखा सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है और मंत्री की मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.