T20 वर्ल्ड कप 2022 में नेदरलैंड्स ने किया उलटफेर, साउथ अफ्रीका को हराया, भारत-पाकिस्तान की राहें और आसान

By New31 Uttarakhand

नेदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर नेदरलैंड्स ने बड़ा उलटफेर किया. टेंबा बाउमा की टीम की हार के साथ ही पाकिस्तान की उम्मीदों को भी नए पंख लग गए हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2022 में नेदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर के सुपर 12 स्टेज में ग्रुप 2 की लड़ाई अब और दिलचस्प हो गई. ये दिलचस्पी नेदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर जगाई है. टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए नेदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया. टेंबा बाउमा की टीम की हार के साथ ही पाकिस्तान की उम्मीदों को भी नए पंख लग गए हैं. पाकिस्तान की टीम की किस्मत जो अब तक दूसरी टीमों के हाथों में थे थी वो अब खुद उसके अपने हाथ में है

साउथ अफ्रीका बाहर, सेमीफाइनल में भारत,नीदरलैंड्स ने 4 विकेट पर 158 रन बनाए

मैच की बात करें तो नीदरलैंड्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी और 13 रन से मुकाबाल गंवा बैठी. इससे एक चीज जो साफ गई वो ये कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल का अब कन्फर्म टिकट मिल गया.

नीदरलैंड्स ने पहली बार किसी फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका को हराया है. इस जीत से नीदरलैंड्स की टीम ग्रुप दो की प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. यदि बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान से हार जाती है तो, नीदरलैंड्स की टीम चौथे नंबर पर फिनिश करेगी. ऐसे में वह टी20 विश्व कप 2024 के लिए भी स्वत: क्वालीफाई कर जाएगी. मौजूदा टी20 विश्व कप सुपर 12 मुकाबले में टॉप चार में रहने वाली टीमें अगले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी.

साउथ अफ्रीका की टीम फिर से ‘चोकर्स’
नेदरलैंड्स से हारने पर साउथ अफ्रीका पर लगा चोकर्स का दाग फिर से उजागर हो चुका है. टूर्नामेंट में लगातार अच्छा करने वाली इस टीम का अहम मैच में आकर घुटने टेक देना पुरानी आदत रही है. साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में जाने के लिए बेहद जरूरी था कि वो नेदरलैंड्स को हरा दे. लेकिन, कमजोर विरोधी होने के बाद भी नेदरलैंड्स ने उलटे साउथ अफ्रीका को ही हरा दिया.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.