नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन दिवसीय दौरे पर आज आएंगे भारत , पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

By New31 Uttarakhand

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा आज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे | इस यात्रा के दौरान वह 1 अप्रैल को विदेश मंत्री एस जयशंकर और 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे | जानकारी के अनुसार भारत के दौरे की अहमियत को देखते हुए नेपाल के पीएम श्रीलंका में होने वाले बिमस्‍टेक की बैठक में हिस्‍सा नहीं ले रहे बल्कि भारत आ रहे हैं, हालांकि वह बिमस्टेक को वर्चुअली संबोधित करेंगे. इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को एक नई मजबूती मिलेगी | नेपाल के प्रधानमंत्री सहित कुल 50 लोग भारत आयेंगे | जिसमे चार कैबिनेट मंत्री, सरकारी सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगपति सहित कुल 50 लोग होंगे |उनके भारत दौरे से दोनों देशो के संबंधो को एक नई मजबूती मिलेगी |

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का जुलाई 2021 में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। भारत दौरे के दौरान वो प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री देउबा के साथ उनकी पत्‍नी डाक्‍टर आरजू देउबा भी भारत आ रही है | पीएम देउबा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री देउबा यूपी का दौरा भी करेंगे। इस संबंध में विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि हाल के वर्षों में भारत और नेपाल के बीच हर क्षेत्र में सहयोग काफी बढ़ा है। नेपाल के पीएम की यात्रा साझेदारी को और आगे बढ़ाने में सहायक साबित होती। गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच संबंध दशकों पुराने हैं।इस तीन दिवसीय यात्रा के संबंध में मंत्रालय ने कहा कि‘‘नेपाल के पीएम के इस यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुमुखी, और सौहार्दपूर्ण संबंधो में मजबूती आएगी’’

DATE: 1st april 2022

edited by news 31 uttrakhand team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.