प्रधानमंत्री मोदी से मिले नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा, नेपाल में लांच किया RuPay कार्ड

By New31 Uttarakhand

तीन दिवसीय यात्रा पर आये नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत आये है | नेपाली PM ने आज हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की बैठक के दौरान सौर परियोजना को लेकर एक बड़ा समझौता भी हुआ। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने नेपाल की जलविद्युत विकास परियोजनाओं में भारतीय कंपनियों की अधिक भागीदारी पर भी सहमति व्यक्त की है और अब नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बन गया है।पीएम ने आगे कहा कि इस समझौते के तहत नेपाल अपनी अतिरिक्त बिजली भारत को निर्यात कर रहा है और यह नेपाल के आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान देगा। सौर परियोजना को लेकर दोनों देशों में बड़ा समझौता हुआ है इस समझौते के तहत नेपाल अपनी अतिरिक्त बिजली भारत को निर्यात कर रहा है और यह नेपाल के आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान देगा। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे ।

भारत ने नेपाल में लांच किया RuPayकार्ड

नेपाल में भारत की स्वदेशी भुगतान प्रणाली पर आधारित रुपे कार्ड भी लांच किया। पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल में रुपे कार्ड का शुभारंभ दोनों देशों की वित्तीय कनेक्टिविटी में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

भारत-नेपाल मैत्री ट्रेन सेवा शनिवार से शुरू

नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत की मौजूदा यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी। पाकिस्‍तान व बांग्‍लादेश के बाद अब भारत और नेपाल के बीच भी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। बिहार के मधुबनी जिला स्थित जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम होते हुए कुर्था तक ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस ट्रेन सेवा से दोनों देशों के यात्रियों को लाभ होगा। ट्रेन पर नेपाल रेलवे का नियंत्रण होगा। खास बात यह है कि ट्रेन में भारत व नेपाल को छोड़ किसी अन्‍य देश के नागरिक सफर नहीं कर सकेंगे। ट्रेन अभी जयनगर से कुर्था के बीच चलेगी। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की |

DATE : 2-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.