NEET री-एग्जाम के बीच बिहार से एक बार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। लखीसराय में पुलिस ने सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि यह गैंग असली परीक्षार्थियों की जगह फर्जी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठाता था।
गिरफ्तार आरोपियों में मेडिकल स्टूडेंट्स और बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मचारी भी शामिल हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गैंग का कथित सरगना अर्पित राज 2024 के नीट पेपर लीक मामले में भी जांच एजेंसियों के रडार पर रह चुका है।सवाल यह है कि जब हर साल परीक्षा माफियाओं का पर्दाफाश हो रहा है, तब भी ऐसी धांधली रुक क्यों नहीं रही? आखिर देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा?