ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ,बेटी और पत्नी संग गंगा में लगाई डुबकी

By New31 Uttarakhand

बता दें की पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गंगा दशहरा पर परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे। सिद्धू ने अपनी बेटी, बेटे और पत्नी नवजोत कौर के साथ गंगा स्नान भी किया। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर कुछ तस्वीरे पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने अपनी ऋषिकेश यात्रा की तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि- अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करते हुए गंगा दशहरा के अवसर पर ऋषिकेश में गंगा में डुबकी लगाई।वहीं एक फोटो में सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंगा में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं, बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से जंग लड़ रहीं हैं, फिलहाल उनकी कीमोथैरेपी चल रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.