बता दें की देहरादूनवासियों के लिए काम की खबर है। आज घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जी हां आज राजधानी में श्री बाला जी महाराज जी शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसे देखते हुए शहर का रूट डायवर्ट किया गया है।
वहीं ऐसे में जाम के झाम से बचने के लिए ये रूट चार्ट देख ही घर से निकले। और साथ ही पुलिस से अपील की गई है कि शोभायात्रा मार्ग का कम से कम प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
वहीं मीडिया रिपोर्टस की माने तो गुरुवार दोपहर 3 बजे से शिवाजी धर्मशाला से श्री बालाजी महाराज जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी,जिसके मद्देनजर देहरादून पुलिस द्वारा यातायात प्लान तैयार किया गया है।
जानकारी के अनुसार श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर रोड होते हुए होटल एलआईसी से सरस्वती सोनी मार्ग होते हुए हिंदू नेशनल होकर इंटर कॉलेज से मालवीय रोड होकर सहारनपुर चौक से श्री झंडा बाजार से होते हुए श्री रामलीला बाजार होकर ढाबा वाला से पलटन बाजार होते हुए चकराता रोड होकर बिंदाल चौक से तिलक रोड होते हुए भंडारी बाग से श्री राम लीला बाजार होकर बाबूगंज से लक्कीबाग होकर आढ़त बाजार से शिवाजी धर्मशाला वापस आएगी।