नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पुहंच चुकी हैं। यहां निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और साथ हि उनका स्वागत भी किया | शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई देशों के राजदूत व तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहेंगे।
राजघाट के लिए रवाना हुईं द्रौपदी मुर्मू
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर बाद वह संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
शपथ से पहले राजघाट जाएंगी मुर्मू
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवास पर राष्ट्रपति भवन की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। मुर्मू शपथ ग्रहण से पहले राजघाट जाएंगी।
समारोह में शामिल होंगे ये नेता और अतिथि
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, मयूरभंज से भाजपा के 6 विधायक, ब्रह्मकुमारी रायरंगपुर शाखा के तीन सदस्य ब्रह्मकुमारी सुप्रिया, बसंती और गोविंद भी समारोह में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, बिश्वेश्वर टुडू, सांसद सुरेश पुजारी, बसंत पांडा, संगीता सिंहदेव व उनके पति केवी सिंहदेव ने भी मुर्मू से मुलाकात की, ये सभी समारोह में शामिल होंगे |
शपथ ग्रहण में पहन सकती हैं संथाली साड़ी
शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी भाभी सुकरी टुडू की लाई पारंपरिक संथाली साड़ी पहन सकती हैं। सुकरी और उनके पति व राष्ट्रपति के भाई तारिनसेन टुडू दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे। वे साथ में मुर्मू के लिए लोकप्रिय स्थानीय मिठाई ‘अरिसा पीठा’भी ला रहे हैं। सुकरी ने बताया,‘मुझे नहीं पता कि इस खास मौके पर वे क्या पहनेंगी, राष्ट्रपति भवन ही उनके परिधान निर्धारित करेगा। हालांकि मैं प्रार्थना कर रही हूं कि वे इसे पहन सकें।’
Date – 25 July 2022
Pennde By – Manisha