अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में एक दलित की सवर्ण युवती से प्रेम विवाह करने की वजह से ससुराल वालो ने हत्या कर दी| इस युगल के विवाह को अभी 13 दिन ही हुए हैं। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। लेकिन एक दलित से शादी करना उसके सौतेले भाई और पिता के नाक का सवाल बन गया था। जो इतनी बड़ी हैवानियत की घटना में बदल गया।शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह के साथ रहती थी।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि दलित से विवाह करने की सूचना मिलने के बाद से सौतेले परिजन उसके पति के जान के दुश्मन बने हुए थे| इसलिए 27 अगस्त को ही गुड्डी उर्फ गीता ने एसएसपी को एक ज्ञापन पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी।आरोप है कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई| गुरुवार को जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र को एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए और साथ ही उसकी बेहरहमी से हत्या कर दी| सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया।

वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण राम का आरोप है की बीते दिन कुछ लोग जबरदस्ती उनके घर घुसकर उनको धमकी दे रहे थे साथ ही उनके साथ अभद्रता से भी पेश आये थे| पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है| एसएसपी प्रदीप कुमार राय का कहना है की हत्या करने वाले सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन हत्या में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है| हलांकि उनका कहना है कि किसी हथौड़ीनुमा हथियार के प्रहार से जगदीश की हत्या हुई है।
Date – 02/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha