हल्द्वानी- नहीं बख्शेगा नगर निगम, अतिक्रमण पर होगी बड़ी कार्रवाई की तैयारी

By New31 Uttarakhand

बता दें की हल्द्वानी शहर में आने वाले दिनों में नगर निगम और प्रशासन की बड़ी कार्यवाही देखने को मिलेगी, शहर में हुए भारी अतिक्रमण पर नगर निगम ने लिस्ट सार्वजनिक कर मार्गों के किनारे फुटपाथ -नाला – नहर और कई अन्य जगह पर अतिक्रमण की सूची तैयार कर दी है।वहीं मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के द्वारा पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया कि नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के संबंध में नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के संपूर्ण क्षेत्र के सार्वजनिक मार्गों के किनारे फुटपाथ नाला नहर आदि को हटाया जाना है।

वहीं इस बड़ी कार्यवाही को आगामी 02 जून से अंजाम दिया जायेगा।इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त को इस आदेशित किया है की समय-समय पर तिथि निर्धारित करते हुए पत्र जारी कराने मुनादी कराने टीम गठित कर अनुपालन करने और नगर निगम की भूमि मकानों नजूल भूमि पर अतिक्रमण की सूचना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यवाही के लिए नगर निगम क्षेत्र को 20 जोनों में बांटा गया है अतिक्रमण की श्रेणी टीन शेड निर्माण, निर्माण साइन बोर्ड, ईटा, रेता बजरी -सरिया आदि का भंडारण -वाहनों की अवैध स्थाई पार्किंग -कबाड़ समान का भंडारण -सड़क की सीमा से व्यावासिक भवन के आगे पक्का निर्माण नाली फुटपाथ पर कब्जा न करने के संमबध में एक लिस्ट जारी की गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.