मुंबई पुलिस ने ठाणे से आरोपी को किया गिरफ्तार, अभिनेता की तबीयत में हो रहा सुधार

By New31 Uttarakhand

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के ठाणे से एक आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम कर रहा था। मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपा रहा था। इस मामले में मुंबई पुलिस डीसीपी जोन IX कार्यालय में सुबह नौ बजे प्रेस वार्ता करेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफल रही और 2.5 इंच लंबा चाकू निकाला गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ फिलहाल खतरे से बाहर हैं, और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम आकाश कैलाश कनौजिया जो मुंबई का रहने वाला है। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बैठकर बिलासपुर जा रहा था, जहां से तिल्दा नेवरा में अपने परिचित के घर जाने की बात युवक ने आरपीएफ को बताई। मुंबई पुलिस द्वारा संदिग्ध युवक की फोटो भेजी गई थी, जिसके आधार पर युवक की पहचान हमलावर को तौर पर हो रही थी। लेकिन अभी आरपीएफ पुलिस ने युवक से पुछताछ नहीं की है। आरपीएफ का कहना है कि मुंबई पुलिस आने के बाद पुछताछ करेगी, जिसके बाद खुलासा हो पाएगा। मुंबई की जोन-9 बांद्रा पुलिस की दो सदस्यीय टीम कल शाम रायपुर से दुर्ग पहुंची। टीम में सब इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे और योगेश नरले शामिल हैं। सब-इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने बताया कि जांच अभी भी जारी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.