पंजाब के मोहाली में ताश के पत्तों की तरह ढही बहुमंजिला इमारत

By New31 Uttarakhand

पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दे मोहाली के सोहाना में एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत के गिरते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने एक महिला का शव मलबे के नीचे से निकाला। वहीं आज सुबह एक पुरुष का शव भी बरामद किया गया। भारतीय सेना और एनडीआरएफ के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार इमारत के साथ की बिल्डिंग में नीव अधिक खोदने से ये हादसा हुआ है जिससे बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। साथ ही इमारत में जिम खोला गया था जिसमे बताया जा रहा है की हादसा के वक्त जिम में 20 से 25 युवक मौजूद थे, जिसके बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

हालांकि मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी लेकिन पुलिस की तरफ से लोगों को आगे जाने से रोका गया। दरअसल घटना की सूचना मिलते ही मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि अभी राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भी बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना स्थल पर जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। वही इमारत गिरने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए और राहत कार्य में प्रशासन की मदद करने लगे। हालांकि हादसे के पीछे नियमों की अनदेखी और लापरवाही साफ नजर आ रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने और उनकी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। वही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रेस्क्यू आपरेशन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से संपर्क में हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.